Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 5 June 2025
webdunia

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistani Intruder
, शनिवार, 18 जुलाई 2020 (10:53 IST)
जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घुसपैठिए को नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार रात सीमा के इस पार आते देखा गया जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले भी पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करते समय अब्दुल रहमान (28) नाम के व्यक्ति को 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। रहमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नकयाल गांव का रहने वाला है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान फोन टैपिंंग कांड पर भड़की भाजपा, पूछा-क्या राजस्थान में नेताओं के फोन टैप होते हैं...