जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला, लड़का सहित चार नागरिक घायल

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (08:42 IST)
जम्मू और कश्मीर में रविवार शाम पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बगैर उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक महिला और एक लड़का सहित चार लोग घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर सेक्टर में शाम करीब छह बजे लगभग 45 मिनट संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
पुंछ जिला विकास आयुक्त तारिक अहमद जारगर ने बताया, ‘हमें सूचना मिली है कि पाकिस्तानी गोलीबारी में करीब चार लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’
 
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गोलीबारी में बंदीचीची निवासी जमील अहमद (45) और परवेजा अख्तर (20) तथा कासवा गांव के जावेद हुसैन (24) और मोहम्मद कासिम (14) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों की स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।
 
उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की।
 
दोनों देशों की थल सेना के वरिष्ठ कमांडों के 24 अगस्त को नियंत्रण रेखा पर एक फ्लैग बैठक करने के बाद पुंछ में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्ल्ंघन की यह पहली घटना है। हालांकि, हाल के दिनों में जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उस ओर से गोलीबारी हुई है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति आज शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी तरह की गोलीबारी की खबर नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम में युवक की हत्‍या, पुलिस पर पथराव, 8 लोग गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात, क्‍या है फसाद की जड़?

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

ममता बोलीं, केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर ही बहुदलीय राजनयिक मिशन में वे अपने प्रतिनिधि भेजेंगी

चलती कार में आग कैसे लग सकती है? इन 6 संकेतों से पहचानें, कहीं आपकी कार खतरे में तो नहीं?

अगला लेख