dharma sangrah
✕

पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में किया संघर्षविराम उल्लंघन

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (14:20 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर के कमालकोट इलाके में रविवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
 
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है तथा पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के कमालकोट इलाके में लगातार दूसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।
 
अधिकारी ने बताया कि भारतीय सैनिक इस संघर्षविराम उल्लंघन का 'करारा और मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। शनिवार को हुई गोलीबारी में सेना के 1 कुली की मौत हो गई तथा 2 महिलाएं घायल हो गई थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख