आंध्रप्रदेश से अमरनाथ गए तीर्थयात्रियों में से 1 की मौत और 1 लापता, बाकी सुरक्षित

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (18:11 IST)
अमरावती। अमरनाथ में 4 दिन पहले बादल फटने की त्रासदी में आंध्रप्रदेश के 1 तीर्थयात्री की मौत की पुष्टि हो गई है और 1 अन्य अभी भी लापता है। इससे पहले राज्य सरकार ने बताया था कि लगभग 39 तीर्थयात्रियों का पता लगाया लिया गया है जिनके बाढ़ में लापता होने की सूचना मिली थी। सरकार ने कहा था कि ये सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।
 
नई दिल्ली में आंध्रप्रदेश भवन के अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर हिमांशु कौशिक खोज और बचाव कार्यों के समन्वय के लिए श्रीनगर में हैं। उन्होंने बताया कि राजामहेंद्रवरम की गुनिसेट्टी सुधा का शव सोमवार को मिला और उनके पति ने मृतक पत्नी की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा कि शव को राजामहेंद्रवरम भेजने के प्रयास जारी हैं।
 
कौशिक ने बताया कि राजामहेंद्रवरम की एक अन्य महिला कोथा पार्वती का अभी भी पता नहीं चला है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से लापता नेल्लोर के 11 तीर्थयात्रियों के समूह का आखिरकार पता लगा लिया गया।
 
कौशिक ने कहा कि वे सभी सुरक्षित हैं। यहां तक ​​कि आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों के अन्य समूह भी सुरक्षित हैं। वे अब विभिन्न स्थानों पर हैं। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ में जहां कुछ तीर्थयात्रियों ने यात्रा को जारी रखने का फैसला किया, वहीं कुछ लोगों ने अपने गृहनगर लौटना शुरू कर दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख