जेएनयू से लापता हुआ एक और छात्र

Webdunia
बुधवार, 10 जनवरी 2018 (12:51 IST)
नई दिल्ली। नजीब अहमद के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एक और छात्र लापता हो गया है। 
 
लापता छात्र की पहचान मुकुल जैन के रूप में की गई है। वह पिछले दो दिन से लापता है। पुलिस के अनुसार
गाजियाबाद निवासी मुकुल जैन जेएनयू में स्कूल ऑफ लाइफ साइंस का छात्र था। वह सोमवार को जेएनयू आने के बाद से ही लापता है। मुकुल के परिजनों ने वसंत कुंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
 
पुलिस और जेनएयू प्रशासन की मदद से विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई जिसमें मुकुल सोमवार को परिसर के पूर्वी गेट से दोपहर बाद साढ़े बारह बजे निकलते दिख रहा है। उसका मोबाइल फोन और सामान बरामद कर लिया गया है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
 
इसके पहले 15 अक्टूबर 2016 को नजीब अहमद लापता हो गया था जिसे लेकर जेएनयू प्रशासन और सरकार छात्र संघ के निशान पर रहे।  नजीब की गुमशुदगी विपक्ष के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। उसे अब तक सीबीआई भी नहीं खोज पाई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

अगला लेख
More