ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस मनाएगी जश्न, 21 मई को महाराष्ट्र में निकालेगी तिरंगा यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 मई 2025 (00:57 IST)
Congress will take out Tiranga Yatra in Maharashtra : कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने और महात्मा गांधी एवं पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों सहित सभी शहीदों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को महाराष्ट्र में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करेगी। इस बीच, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम पर सहमत होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार से सफाई मांगी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को मनाने के लिए ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया है।
 
उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को मनाने के लिए ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया है। सपकाल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं?
ALSO READ: Operation Sindoor से दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत, टिक नहीं पाए तुर्किए के UAV
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार कार्य किया। उनके साहस को सलाम करने और महात्मा गांधी से लेकर पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कांग्रेस 21 मई को महाराष्ट्र के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी।
 
उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले और आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद की घटनाओं पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की कांग्रेस की मांग दोहराई। सपकाल ने कहा कि जब भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान को जवाब दे रहे थे, तब अचानक संघर्ष विराम’ शुरू करने का निर्णय लेने से कई सवाल उठे हैं।
 
उन्होंने पूछा, जब हमारे सैनिक बहादुरी से लड़ रहे थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम की घोषणा कैसे कर दी? क्या अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर रहा है? यदि हां, तो क्या शिमला समझौता रद्द कर दिया गया है?
ALSO READ: Operation Sindoor पर RSS का बयान, जानिए क्या कहा
सपकाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बेमौसम बारिश के कारण भारी नुकसान झेलने वाले किसानों को कोई सहायता देने में विफल रही है। उन्होंने सरकार द्वारा एक रुपए की फसल बीमा योजना को समाप्त करने को किसानों के साथ अन्याय बताया तथा इसे पुनः लागू करने की मांग की।
 
इससे पहले दिन में सपकाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, यह एक शिष्टाचार भेंट थी। महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए आज मैंने उनसे मुलाकात की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाईं ना'पाक झूठ की धज्जियां

विवादित टिप्पणी को लेकर मप्र के उपमुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

दिल्ली में 5 नाबालिग समेत 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 साल पहले एजेंट के जरिए घुसे थे भारत में

तुर्किए पर भारत के तीखे तेवर, पाकिस्तान की हिमायत पड़ी भारी, विश्वविद्यालयों ने तोड़े रिश्ते, राजदूत समारोह स्थगित

UP : पिटाई के बाद पत्नी को छत से उलटा लटकाया, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख