ओला चालकों ने हड़ताल वापस ली, उबर के साथ बात कल : मनसे

Webdunia
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (00:21 IST)
मुंबई। एप्प आधारित टैक्सी सेवा ओला के चालकों ने आज अपनी तीन दिन से चली आ रही हड़ताल वापस ले ली। हड़ताल की अगुवाई कर रही राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की परिवहन शाखा ने यह जानकारी दी।


मनसे ने मुंबई और अन्य स्थानों पर ओला कैब के‘ मालिकों-संचालकों’ की जीत का दावा करते हुए आज रात एक बयान जारी कर कहा कि ओला प्रबंधन ने पुलिस और शाखा के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में विभिन्न मांगों को पूरा करने के बारे में लिखित प्रतिबद्धता जाहिर की है।

ओला के एक प्रवक्ता ने अलग से बयान जारी कर हड़ताल को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की पुष्टि की। इसी बीच इसी तरह की सेवा प्रदाता कंपनी उबर के चालकों की हड़ताल अब भी जारी है।

मनसे की परिवहन शाखा के अध्यक्ष संजय नाइक ने बताया, ‘उबर का एक अधिकारी कल हम लोगों से मुलाकात करेगा और उनकी हड़ताल की स्थिति के बारे में बैठक के बाद फैसला आने की उम्मीद है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More