Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नबकिशोर दास को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्‍पताल में कराया भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओडिशा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नबकिशोर दास को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्‍पताल में कराया भर्ती
, रविवार, 29 जनवरी 2023 (13:35 IST)
झारसुगुड़ा/ अनुगुल/ भुवनेश्वर। ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नबकिशोर दास को एक जनसभा में जाने के दौरान गोली मारी गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नबकिशोर दास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

खबरों के अनुसार, घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी ने करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लगी है। नबकिशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नबकिशोर दास का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने
आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमले के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमले की सीआईडी ​​जांच का आदेश दिया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा