Pune: मोदी के खिलाफ बनाया था आपत्तिजनक भित्तिचित्र, आपसी झड़प में 4 छात्र घायल

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (11:34 IST)
objectionable graffiti: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) के छात्रावास के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर एक आपत्तिजनक भित्तिचित्र बनाए जाने के खिलाफ यहां विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में एक वामपंथी संगठन के 4 छात्र घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय की मुख्य इमारत के समीप शुक्रवार दोपहर को हुई। इस इमारत में विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कार्यालय है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रावास के भीतर प्रधानमंत्री पर एक आपत्तिजनक भित्तिचित्र पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों समर्थकों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब एक वामपंथी संगठन के 4 छात्र प्रदर्शनस्थल पर आए।
 
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान एक झड़प हुई जिसमें 'न्यू सोशलिस्ट अल्टरनेटिव' के 4 छात्र घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में इन 4 छात्रों को हिरासत में ले लिया और शाम को उन्हें छोड़ दिया।
 
सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के एक वीडियो में वामपंथी संगठन के 4 छात्रों को भाजपा के प्रदर्शन स्थल पर अपने संगठन के झंडों के साथ देखा गया। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'भारतमाता की जय' के नारे लगाए तो इन 4 छात्रों ने 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लगाया। वीडियो में दिखाई देता है कि इसके बाद प्रदर्शनकारी इन चारों छात्रों को घेर लेते हैं और उनकी पिटाई करते हैं।
 
पुलिस के अनुसार छात्रावास के भीतर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भित्तिचित्र गुरुवार को पाया गया था। भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री कतई स्वीकार्य नहीं है। कई छात्र जो एसपीपीयू का हिस्सा नहीं हैं, वे परिसर के भीतर घूम रहे हैं। हम प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। पुणे शहर शिक्षा की राजधानी है। हम अपने विश्वविद्यालय को जेएनयू नहीं बनने देंगे।
 
चतु:श्रृंगी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर भित्तिचित्र बनाने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (आपत्तिजनक कृत्य और गीत) और धारा 500 (मानहानि) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक चित्र बनाने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख
More