Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 5 June 2025
webdunia

दिल्ली से 6 लाख रुपए का इनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi
, बुधवार, 11 नवंबर 2020 (10:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के सुभाष पार्क में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बुधवार सुबह एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके सिर पर 6 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएस कुशवाह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हासिम उर्फ बाबा के घर के निकट गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।
उन्होंने बताया कि हासिम को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर उसकी प्रेमिका के घर से बाहर आते हुए देखा गया। उसने पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए पुलिस दल पर गोली चला दी जिसके बाद कुछ समय के लिए दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
 
हासिम के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि हासिम के पास से 9 एमएम पिस्तौल, 5 गोलियां और मोटरसाइकल जब्त हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धनतेरस से पहले BSE Sensex में 350 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी भी 12,700 के पार