Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 18 May 2025
webdunia

भगवान शिव को कोर्ट का नोटिस, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lord Shiva Notice
, सोमवार, 21 मार्च 2022 (11:30 IST)
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नायब तहसीलदार कोर्ट ने भगवान शिव सहित 10 लोगों को अवैध रूप से जमीन कब्जाने के आरोप में नोटिस जारी कर तलब किया है।

सुनवाई में नहीं आने पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद चारों ओर इसके चर्चे हैं।

खबरों के मुताबिक रायगढ़ शहर के वार्ड नंबर 25 में एक भोलेनाथ का मंदिर है। सुधा राजवाड़े नामक एक महिला ने बिलासपुर हाईकोर्ट में एक याचिक दायर की थी।

इसमें भगवान शिव सहित 10 लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने तहसीलदार कार्यालय को इस मामले में जांच के आदेश दे दिए। कोर्ट के आदेश के बाद जांच में जुटा तहसीलदार कार्यालय ने मामले में भगवान शिव सहित 10 लोगों को नोटिज जारी किया। बताया जा रहा है कि इस नोटिस में छठवें नंबर पर भोलेनाथ के मंदिर का नाम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी के साथ मॉरिसन की मीटिंग से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 29 बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटाईं