मणिपुर में उग्रवादी संगठनों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Webdunia
रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (20:13 IST)
Strike by extremist organizations : भारत में मणिपुर के विलय के खिलाफ विभिन्न उग्रवादी संगठनों की ओर से आहूत हड़ताल के कारण राज्य में रविवार को जनजीवन प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाज़ार बंद रहे तथा कुछ निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियां सड़कों पर नहीं दिखीं। 15 अक्टूबर 1949 को मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। 
 
अधिकारियों ने कहा कि अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहा। यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) सहित कम से कम पांच प्रतिबंधित संगठनों की समन्वय समिति (कोरकॉम) ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हड़ताल का आह्वान किया है। कोरकॉम ने एक बयान में लोगों से रविवार को सभी प्रकार के उत्सवों और गतिविधियों से दूर रहने को कहा था।
 
मणिपुर के महाराज बुद्धचंद्र ने 21 सितंबर 1949 को भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। यह विलय 15 अक्टूबर 1949 से प्रभावी हुआ था। उग्रवादी समूह इसे ‘काला दिवस’ के रूप में मनाते हैं और पूर्वोत्तर राज्य में विद्रोह का यह एक प्रमुख कारण रहा है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More