अस्पताल में नहीं मिली व्हीलचेयर, घायल बेटे को स्कूटर से वार्ड में ले गया वकील

Webdunia
रविवार, 18 जून 2023 (10:03 IST)
Rajasthan News : राजस्थान के कोटा में एक वकील अपने 15 वर्षीय बेटे के पैर में ‘फ्रैक्चर’ आने के बाद उसे एक सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित अस्थिरोग वार्ड में एक ‘ई-स्कूटर’ से ले गया। कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल माने जाने वाले एमबीएस अस्पताल में हुई।
 
वकील मनोज जैन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने वहां के कर्मियों मुकेश और सुखलाल से व्हीलचेयर मांगा, लेकिन दोनों ने कहा कि यह नहीं है। जैन ने दावा किया कि इसके बाद उन्होंने उन दोनों से अपना स्कूटर वार्ड तक ले जाने की अनुमति ली।
 
लौटते समय पिता-पुत्र को वार्ड प्रभारी देवकीनंदन ने रोक लिया और स्कूटर की चाबी ले ली। इसके बाद, वकील ने अस्पताल प्रशासन के कुप्रबंधन तथा व्हीलचेयर नहीं मिलने को लेकर हंगामा किया। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
 
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई शिकायत नहीं दायर करने का फैसला किया और फिर बातचीत के जरिए मामला सुलझाया गया।
 
चश्मदीदों के अनुसार दिन में करीब डेढ़ बजे यह घटना हुई, जब वकील की पोशाक में जैन अपने बेटे को स्कूटर पर बिठाकर ‘एलीवेटर’ की ओर गया। वह तीसरी मंजिल पर लिफ्ट से बाहर निकला और स्कूटर को सीधे वार्ड में ले गया। इस दृश्य को मरीज, आंगुतक, अस्पताल कर्मी और डॉक्टर जिसने भी देखा, हैरान रह गया।
 
इसके बाद कई अन्य लोगों ने भी अपने परिजनों को दोपहिया वाहन पर अस्पताल में वार्ड तक लाने-ले जाने की अनुमति मांगी। उसके बाद, हंगामा होने लगा। तब अस्पताल चौकी पुलिस वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
 
अस्पताल के उपाधीक्षक कर्णेश गोयल ने कहा कि सरकार से व्हीलचेयर की आपूर्ति का इंतजार है। उन्होंने लोगों से व्हीलचेयर खरीदने के लिए चंदा देने की अपील की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More