Festival Posters

मानव श्रृंखला : गांधी मैदान में समाया पूरा 'बिहार'

Webdunia
रविवार, 21 जनवरी 2018 (15:27 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर दहेज प्रथा और बाल विवाह के उन्मूलन के लिए रविवार को आयोजित मानव श्रृंखला में राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी में पूरा 'बिहार' ही समाया हुआ नजर आया।
 
ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के नक्शे की तर्ज पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। ऐसा लग रहा था, मानो पूरा बिहार ही इस ऐतिहासिक लम्हें का गवाह बन रहा हो। इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों समेत समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर इन कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े थे। पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से की गई।
 
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से आरंभ हुई मानव श्रृंखला राज्य की सीमाओं तक अटूट रूप से गई। राजधानी पटना समेत पूरे जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप, पेयजल, ग्लूकोज आदि की व्यवस्था की गई थी।
 
श्रृंखला के आरंभ होने से पहले विभिन्न गैरसरकारी संगठन, स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता इसमें शामिल बच्चों समेत अन्य लोगों को पानी, बिस्किट समेत अन्य खाने-पीने की चीजें देते नजर आए। पटना जिले में करीब 15 लाख लोगों शामिल होने का अनुमान है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

Fact Check: PNG सप्लाई वाले एरिया में क्या सच में बंद हो जाएंगे LPG कनेक्शन?, जानिए वायरल मैसेज का सच

देश की राजनीति में बढ़ने जा रहा मध्यप्रदेश का कद, नितिन नबीन की टीम में किन नेताओं को मिल सकता है मौका?

अयोध्या बड़ा हादसा टला, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में भीषण आग, यूपी के मंत्री भी घटनास्थल पर

शादीशुदा पुरुष का बालिग महिला के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख