West Bengal: निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Webdunia
शनिवार, 17 जून 2023 (16:30 IST)
Attack on Nishith Pramanik: प. बंगाल में हिंसा के बारे में आए दिन नए-नए समाचार सुनने में आ रहे है। यहां अगले महीने पंचायत चुनाव (Panchayat elections) होने हैं, लेकिन इसके बावजूद बंगाल में है कि हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी (TMC) कार्यकर्ताओं में झड़प की घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक (Nishith Pramanik) के काफिले पर आज शनिवार को कूचबिहार जिले में हमला किया गया।
 
ताजा मामला कूचबिहार के बीडीओ कार्यालय का है, जहां साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यहां केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर आज शनिवार को कूचबिहार जिले में हमला किया गया। प्रमाणिक के काफिले पर दिनहाटा इलाके में यह दूसरी बार हमला हुआ है। पहली घटना 25 फरवरी को हुई थी।
 
प्रमाणिक का आरोप है कि शनिवार दोपहर जब उनका काफिला दिनहाटा से गुजर रहा था, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काफिले पर हमला किया। इस हमले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
उन्होंने आगे कहा कि उनके काफिले में सवार वाहनों को निशाना बनाया गया है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। हालांकि, दिनहाटा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य के मंत्री उदयन गुहा ने प्रमाणिक के आरोपों को खारिज किया और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर ही क्षेत्र में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

Edited by: Ravindra Gupta
Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More