निशिकांत दुबे का दावा, कल्पना सोरेन के लिए चंपई सोरेन को CM पद छोड़ने का फरमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (10:33 IST)
Jharkhand Politics : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को कल्पना सोरेन के लिए मुख्‍यमंत्री पद छोड़ने का फरमान जारी किया है। भाजपा सांसद के बयान से झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई।
 
दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले 2 दिन से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरोन जी किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सूचना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें कल्पना सोरेन जी के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन जी, लोबिन जी व चमरा लिंडा जी ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे? 
<

पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहे हैं । सूचना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें कल्पना सोरेन जी के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फ़रमान जारी किया है । सीता सोरेन जी ,लोबिन जी व चमरा लिंडा जी ने…

— Dr Nishikant Dubey(Modi Ka Parivar) (@nishikant_dubey) April 10, 2024 >
उल्लेखनीय है कि चंपई सोरेन ने फरवरी में राज्य के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके कुछ ही दिनों बाद सीता सोरेन झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी।
 
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में मतदान होना है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 सीटें जीती थी। उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली। वहीं कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

LIVE : कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

फारूक अब्दुल्ला बोले, जम्मू-कश्मीर में रातों-रात बदलाव की उम्मीद अवास्तविक

जयशंकर ने पहली बार की तालिबान सरकार से बात, अफगानिस्तान भी भारत के साथ

अगला लेख