Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

असम में पति, उसके 2 दोस्तों ने नवविवाहिता से दुष्कर्म किया

हमें फॉलो करें असम में पति, उसके 2 दोस्तों ने नवविवाहिता से दुष्कर्म किया
करीमगंज (असम) , सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (10:30 IST)
करीमगंज (असम)। दक्षिण असम के करीमगंज जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर पति और उसके 2 दोस्तों ने शादी के 3 दिन के भीतर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
 
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने दहेज के रूप में सोने के आभूषणों की मांग की थी लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर उसने अपने दोस्तों के साथ 17 अप्रैल को उससे बलात्कार किया। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी तेज कर दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार के इन कदमों ने विपक्ष का काम किया आसान