suvichar

जेल से भागने के लिए कैदी ने बनाया चौंका देने वाला मास्टर प्लान

Webdunia
गुरुवार, 27 जून 2019 (16:21 IST)
नीमच। जेल से भागने के लिए कैदियों के अलग-अलग तरीकों की खबरें आपने पढ़ीं होंगी, लेकिन एक कैदी ने जेल से भागने का तरीका अपनाया उससे आप चौंके बिना नहीं रहेंगे। घटना मध्य प्रदेश के नीमच की है। यहां जब कैदी के भागने के बाद जांच की गई तो टीम भी चौंक गई।
 
खबरों के अनुसार, मध्यप्रदेश के नीमच में रविवार तड़के 4 कैदी जेल की 22 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदियों के भागने की जांच कर रही टीम को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है। 
 
इसके मुताबिक फरार कैदियों में से एक दुबेलाल पिता दशरथ ने अपना वजन कम करने के लिए खाना तक छोड़ दिया था ताकि उसे जेल से भागने में आसानी हो। 
 
दुबेलाल ने रात का खाना पूरी तरह छोड़ दिया था। दुबेलाल ने इसके पहले भी इस जेल से भागने की कोशिश की थी। इस मामले में में जेलर समेत 4 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं फरार कैदियों को गिरफ्तार करने में मदद करने वालों को 50 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान भी किया गया है। 2009 में भी इसी जेल से 5 कैदी फरार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अगला लेख