Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनडी तिवारी को मस्तिष्काघात, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें एनडी तिवारी को मस्तिष्काघात, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली , गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (09:47 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को मस्तिष्काघात के बाद बुधवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी।
 
साकेत के मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि तिवारी (91) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है।
 
रोहित ने कहा कि उनके पिता सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया ने कुत्ते से की ट्रंप की तुलना, कहा...