Dharma Sangrah

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में सिमोन खंबाटा से NCB की पूछताछ

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (16:40 IST)
मुंबई। फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा की जा रही बॉलीवुड-मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह एनसीबी के गेस्ट हाउस पहुंची। मामले की जांच में एनसीबी द्वारा कुछ लोगों से पूछताछ के दौरान खंबाटा का नाम सामने आया था।
ALSO READ: रिया चक्रवर्ती का आरोप, NCB पूछताछ में नहीं थी महिला अधिकारी, बिगड़ सकता है मानसिक संतुलन
अधिकारी ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित एनसीबी के गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने बताया कि खंबाटा के अलावा एनसीबी ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, 'टैलेंट मैनेजर' श्रुति मोदी को भी गुरुवार को जांच टीम के समक्ष पेशी के लिए समन भेजा है।
 
रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि उन्हें मुंबई या हैदराबाद में अभी तक कथित समन नहीं मिला है। एनसीबी अधिकारियों ने हालांकि कहा कि अभिनेत्री को समन जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उनसे विभिन्न मंचों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
 
उन्होंने बताया कि एनसीबी द्वारा पहले जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनकी व्हॉट्सएप चैट में मादक पदार्थों को लेकर हुई बातचीत के संकेत मिले हैं।
 
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ का 'एंगल' सामने आने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी और फिर जांच का दायरा विस्तृत करते हुए मुंबई फिल्म जगत की 'ए श्रेणी' की हस्तियों को जांच में शामिल होने को कहा गया है।
 
राजपूत (24) बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे।एनसीबी कथित तौर पर मादक पदार्थ खरीदने और उनका इस्तेमाल करने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी सूत्रों ने बताया कि रिया ने अपने बयान में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का जिक्र किया था।
 
एनसीबी ने बुधवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह और अन्य कुछ लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

योगी का 'क्लीन यूपी' मिशन : अब गंगा-यमुना में नहीं गिरेगा गंदा नाला! 85% सीवेज शोधन कर UP ने रचा इतिहास, 2035 तक का है ये 'सुपर प्लान'

योगी सरकार का ‘संभव अभियान’ बना कुपोषण के खिलाफ जीवनरक्षक ढाल

योगी सरकार की इस स्कीम ने बदली तकदीर, आजमगढ़ अवनीश ने खड़ी कर दी डिजिटल लाइब्रेरी की पूरी चेन

अलीगढ़ की बहू पूजा चौधरी की सफलता की कहानी, डेयरी को बनाया 80 लाख का बिजनेस

अगला लेख