59 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (22:24 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 16 महिला नक्सली समेत 59 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले के एर्राबोर गांव में आज 59 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 16 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मीणा ने बताया कि सभी नक्सली एर्राबोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गगनपल्ली, मनिकोंटा, डब्बाकोंटा, मरईगुड़ा और बिरला गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा और उनके आतंक के खिलाफ आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

नक्सली राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति से भी प्रभावित हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नौ के खिलाफ स्थाई वारंट भी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत इनकी मदद की जाएगी।

राज्य के धुर नक्सल प्रभावित इस जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुकमा जिले में नक्सलियों ने इस महीने की 13 तारीख को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर ‘एंटी लैंडमाइन व्हीकल’ को उड़ा दिया था। इस घटना में नौ जवान शहीद हो गए थे तथा दो अन्य घायल हुए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

अगला लेख
More