Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड के सर्वोच्च नक्सली कमांडर अरविंदजी की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Naxal commander
नई दिल्ली/ रांची। झारखंड के प्रमुख नक्सली कमांडर अरविंदजी की राज्य के जंगलों में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर है। सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि घोड़े पर चलने वाले करीब 50 साल के अरविंदजी ऊर्फ देव कुमार सिंह ऊर्फ निशांत की आज छत्तीसगढ़ की सीमा से लगने वाले झारखंड के बूढ़ा पहाड़ के जंगलों में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।


झारखंड और बिहार में पुलिस बलों द्वारा ए श्रेणी में रखा गया यह नक्सली नेता प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और उसके सिर पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम था। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘हमारे पास अरविंदजी की मौत की खबर है।

माना जा रहा है कि आज उसे दिल का दौरा पड़ा, जिसमें उसकी जान चली गई, उस वक्त वह बूढ़ा पहाड़ इलाके में था।’ सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने हालांकि स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि अरविंदजी पढ़ा लिखा और तकनीकि विशेषज्ञ था। वह मधुमेह समेत कई बीमारियों से ग्रस्त था। सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों के पीछे उसका शातिर दिमाग था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीवी देखने को लेकर मम्मी की डांट पर लड़की ने की खुदकुशी