Publish Date: Sat, 07 Jul 2018 (23:32 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jul 2018 (23:37 IST)
जयपुर। पुलिस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभास्थल को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान करके रैली स्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अशोक नगर थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूलते हुए दावा किया कि उसके पास दिव्य शक्ति है और वह सभास्थल को उड़ा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। उसे सभास्थल के पास सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 07 Jul 2018 (23:32 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jul 2018 (23:37 IST)