sawan somwar

नैनीताल में हिमपात से गिरा तापमान, खिले पर्यटकों के चेहरे

एन. पांडेय
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (12:37 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में बरफ पड़ने से पर्यटकों का रुख इस पर्यटन स्थल की और बढ़ रहा है। जिले के मुक्तेश्वर, रामगढ, गागर कसियालेख, शीतला और आसपास की उन्चाए वाली जगहों पर बरफ से तापमान में गिरावट आई है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर क्षेत्र के शौकियाथल में भी बरफ से सफेदी देखी जा रही है।
 
इस बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। नए साल के शुरू होने से पूर्व हुए एस हिमपात से पर्यटकों की खुशी का कोइ ठिकाना नहीं रहा। पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी इससे अति उत्साहित हैं। 
इसके अलावा गढ़वाल मंडल के केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी और ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
 
केदारनाथ के साथ ही तुंगनाथ, दुगलबिट्टा, चोपता, देवरिया ताल व मध्यमेश्वर समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर भी लगातार बर्फबारी के चलते तापमान माइनस में चल रहा है।मंगलवार को जिले में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादलों के छाये रहने निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड व बदरीनाथ धाम, हेमकुंड, औली गोरसों सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।
 
नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए देश के कोने कोने से पर्यटक लगातार यहां पहुंच रहे हैं। औली पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि औली तक जाने के लिए मोटर मार्ग में फिसलन के चलते कई जगह वाहन फंसे रहे।

वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कर्णप्रयाग समेत लोहाजंग, घेस, बलाड, रामपुर, तोरती झलिया, कुलिग, बाक, देवाल, ग्वालदम, नंदन केसरी तलवाडी आदि स्थानों पर जबरदस्त शीतलहर चल रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख