Hanuman Chalisa

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की गुंडागर्दी, टोलकर्मियों के साथ जमकर हुई मारपीट

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (22:34 IST)
शिवपुरी। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब यहां से गुजर रही भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की कार को टोलकर्मियों ने टोल चुकाने के लिए रोक लिया। सीसीटीवी में कैद इस घटना में चौहान और उनके साथ के लोगों ने टोलकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं।
 
 
बताया जाता है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के साथ गाड़ियों का काफिला था और इस काफिले को टोलकर्मियों ने न सिर्फ रोका बल्कि इन्हें टोल चुकाने के लिए नसीहत भी दे डाली। इसी बात को लेकर टोलकर्मियों और भाजपा नेताओं के बीच विवाद हुआ। टोल प्लाजा पर यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और स्थिति यह बनी कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व उनके साथ मौजूद भाजपाइयों एवं सुरक्षा गार्डों ने टोल प्लाजा पर पदस्थ कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर डाली।
 
इस मामले में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और भाजपाइयों ने सत्ता के मद में चूर होकर टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हुए रौब झाड़ा। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है जिसमें प्रदेशाध्यक्ष खुद व उनके साथ मौजूद लोग टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं।
 
जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट शुरू होने के बाद टोल कर्मचारी नंदकुमार चौहान के हाथ-पैर जोड़कर उनसे माफी मांग रहे हैं लेकिन टोलकर्मियों के निवेदन का सत्ता के मद में चूर नंदकुमार चौहान पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने निवेदन कर रहे टोलकर्मियों की कोई भी बात न सुनते हुए मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस मामले की किसी भी तरह की कोई भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
 
उल्लेखनीय है कि इसी 9 अक्टूबर को शिवपुरी में होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान शिवपुरी आए हुए थे। मारपीट के इस मामले में टोल प्रबंधन का कहना है कि उनके 2 कर्मचारी घायल हुए हैं।
 
हालांकि एकाएक घटित हुई इस घटना से टोल पर मौजूद सभी कर्मचारी इतने भयभीत हो गए कि वे घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान जानने के बाद भी उनका नाम तक लेने का साहस नहीं जुटा पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख