Publish Date: Sun, 30 Jul 2017 (07:37 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jul 2017 (07:40 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नजदीक एक हिस्ट्रीशीटर की अगुवाई वाले गिरोह ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की शनिवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया। यह हमला रात करीब नौ बजे हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया हमले के पीछे माकपा का हाथ है। इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज किया। भाजपा ने हत्या के विरोध में रविवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। (भाषा)