Daily Horoscope
✕

वाराणसी में महिला की हत्या, प्लास्टिक के डिब्‍बे में मिला शव

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (23:39 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट क्षेत्र में गुरुवार को प्लास्टिक के डिब्‍बे में बंद एक महिला का शव झाड़ियों में मिला।
 
       
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान सिगरा क्षेत्र की औरंगाबाद की निवासी मीरा जायसवाल (46) के रुप में हुई है। वह संदिग्ध हालत में अपने घर से लापता थीं। मौके पर मिले रसोई गैस पास बुक से मृतका की पहचान हुई।
 
उन्होंने बताया लालपुर इलाके के दैत्राबीर मंदिर के पास झाड़ियों में कूड़ा उठाने वाली एक महिला ने देखा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम कि लिए भेज दिया।
       
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख