Dhanteras
✕

दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (23:10 IST)
सीवान। बिहार में सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर हाट में सोमवार को ससुराल वालों ने दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।         

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हकाम निवासी नील कुमार ने इस वर्ष 19 अप्रैल अपनी 22 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी की शादी भगवानपुर हाट निवासी रामदयाल मांझी के इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे पुत्र लव कुमार से की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज़ को लेकर आए दिन नवविवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। 
         
सूत्रों ने बताया कि ससुरालवालों ने आज अनीता की सन्देहास्पद स्थिति में मौत होने के बाद शव को उसके मायके हकाम पहुंच दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के दादा रामावतार मांझी के बयान पर अनीता की सास शीला देवी ससुर रामदयाल मांझी एवं पति लव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

अगला लेख