Festival Posters

पत्नी व रिश्तेदारों ने मिलकर मार डाला नपुंसक पति को

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (20:47 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दिन पूर्व एक ग्रामीण की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण की लाश घर में ही छत के कुंदे से लटकी मिली थी, जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई।
 
 
पुलिस अधीक्षक (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया ‍कि 16-17 दिसम्बर की रात राया थाने के गढ़ी परसा गांव में एक व्यक्ति द्वारा पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी।
 
उन्होंने बताया, ‘मृतक की पत्नी नीतू ने बताया कि उसके पति कन्हैयालाल ने सुहागरात को ही बता दिया था कि वह नपुंसक है। लेकिन, वह उसे उसका वंश चलाने के लिए किसी से भी संसर्ग स्थापित कर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाता था। इस पर उसने अपनी बहन के देवर विक्की से संबंध स्थापित कर लिए, जिससे उसे एक-एक करके तीन बच्चे हो गए।’ 
 
शुक्ला ने बताया, ‘इसके बाद नीतू के पति ने उससे विक्की से संबंध तोड़कर किसी से भी संबंध न बनाने की ताकीद की, जिससे वह नाखुश थी।’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के षड्यंत्र में शामिल चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

वेस्ट दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी हिरासत में

LIVE: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का समापन आज, भाजपा कार्यकर्ता घेरेंगे कांग्रेस मुख्‍यालय

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप नाराज, पूरी दुनिया पर 10% नया टैरिफ लगाने का ऐलान

Tariff पर US Supreme Court से झटका मिलने के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख