विश्व की पहली 'महिला विशेष ट्रेन' ने पूरा किया 26 वर्ष का सफर

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (12:52 IST)
मुंबई। मुंबई में चर्चगेट और बोरीवली स्टेशनों के बीच शुरू हुई विश्व की पहली 'महिला विशेष ट्रेन' ने शनिवार को 26 वर्ष का सफर पूरा कर लिया। पश्चिम रेलवे ने 5 मई 1992 को इस उपनगरीय ट्रेन की शुरुआत की थी। इन 2 स्टेशनों के बीच चलने वाली यह ट्रेन केवल महिला सवारियां ले जाती थीं। शुरुआत में इसकी प्रतिदिन केवल 2 सेवाएं थीं, जो अब बढ़कर प्रतिदिन 8 हो गई हैं, 4 सुबह और 4 शाम।
 
 
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता रवीन्द्र भाकर ने कहा कि महिला यात्रियों के लिए पूरी ट्रेन समर्पित करने का यह कदम इतिहास के पन्नों में दर्ज है और पश्चिम रेलवे ने दूसरे रेल मंडलों के लिए इस मामले में एक नजीर पेश की है।
 
उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक एक पूरी ट्रेन महिला यात्रियों के लिए चलाना एक मील के पत्थर से कम नहीं है और इसने यकीनन करीब 10 लाख से अधिक मुंबई की महिलाओं को उनके घर से कार्यस्थल तक सुरक्षित जाने में मदद की। पश्चिम रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार पहली महिला विशेष ट्रेन की शुरुआत चर्चगेट से बोरीवली के बीच की गई थी जिसे बाद में वर्ष 1993 में विरार तक बढ़ा दिया गया था।
 
उसने कहा कि तब से ट्रेन रोजाना लाखों महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद कर रही है, जो विश्व में किसी भी उपनगरीय परिवहन प्रणाली के लिए एक मील का पत्थर है। सबसे व्यस्त उपनगरीय लाइनों में से एक पर 26 वर्षों तक सफलतापूर्वक चलना सभी महिला यात्रियों द्वारा वरदान माना जाता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

अगला लेख
More