उत्तर प्रदेश : फोन पर बात करते देखा तो मां-बेटों ने लड़कियों को मार दिया...

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (18:15 IST)
पीलीभीत (उत्‍तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार को ईंट के भट्टे में काम करने वाली 2 बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि दोनों किशोरियों की हत्या उनकी मां और भाइयों ने मिलकर की थी।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने गुरुवार को बताया कि दोनों लड़कियों के फोन पर बात करने से नाराज मां ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर घर पर ही किशोरियों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मां ने जब गला दबाया तब दोनों भइयों ने उनके पैर पकड़ रखे थे।

छोटी बहन अंशिका की हत्या के बाद, जब बड़ी बहन पूजा वहां से भागी तो उसके बहनोई अनिल ने उसे पकड़ लिया और फिर सभी ने मिलकर उसकी हत्या भी गला दबाकर कर दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए बड़ी बेटी पूजा के शव को पेड़ से लटका दिया गया और छोटी बेटी अंशिका का शव सड़क किनारे फेंक दिया।

अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए दोनों बेटियों के शौच जाने के बाद से गायब होने की कहानी गढ़ी गई थी। दोनों किशोरियों की हत्या की जानकारी शुरू से ही ईंट भट्टे के मालिक अली हसन को थी। भट्टा मालिक ने परिवार को दोनों के शव ठिकाने लगाने और पुलिस को कुछ न बताने की सलाह दी थी।

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरियों की मां कमलादेवी, बड़े भाई राम प्रताप और भट्टा मालिक अली हसन को गिरफ्तार कर लिया है। छोटा भाई विजय तथा बहनोई अनिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि पूजा (20) और अंशिका (17) के शव मंगलवार को अलग-अलग जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More