बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी विकराल, 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (00:50 IST)
पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति विकट बनी हुई है, जहां नदियों में बाढ़ आ जाने के कारण अब तक 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में कहा कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इस अवधि में 5 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि 14 जिलों की 1,012 पंचायतों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 45.63 लाख हो गई है, जबकि इससे एक दिन पहले यह संख्या 39.63 थी। विधानसभा चुनाव के निकट होने के मद्देनजर, बाढ़ से निपटने संबंधी सरकारी प्रयासों को लेकर राज्य सरकार और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है।

पूर्वी चंपारण के बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा करने वाले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अब तक नीतीश कुमार सरकार द्वारा केवल 19 राहत शिविर बनाए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, बिहार के जल संसाधन मंत्री बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन छोड़कर जेडीयू के लिए संसाधन उत्पन्न करते मिलेंगे।

पिछले चार महीने के विपदा काल में आपदा प्रबंधन मंत्री को किसी ने देखा ही नहीं। मुख्यमंत्री 135 दिन से घर से बाहर नहीं निकले हैं। इस बीच, जदयू-भाजपा सरकार ने राजद नेता पर आरोप लगाया कि वह बाढ़ से निपटने के सरकारी प्रयासों में सहयोग करने के बजाए प्रचार के लिए दौरे कर रहे हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More