महाराष्ट्र के गांव में बंदरों का आतंक, घरों की छतें तोड़ीं, लोग परेशान

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (12:02 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव के लोग बंदरों के डर में जी रहे हैं, जहां करीब 300 बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं और उनके खेतों तथा घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर काफी समय से उपला गांव में हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके हमले काफी बढ़ गए हैं।
 
सिल्लोड ताल्लुका स्थित इस छोटे से गांव में करीब 1600 लोग ही रहते हैं और अधिकतर लोग आजकल बंदरों के डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
 
महिलाएं और बच्चे भी बंदरों से डरे हुए हैं। यहां बंदर रसोई में घुसकर रोटी ले जाते हैं, लोगों के हाथों से खाना छीन लेते हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करने पर वे उन पर हमला कर देते हैं।
 
गांव के एक निवासी ने कहा, 'बंदरों के झुंड ने कई किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। यहां तक कि लोगों को गांव में चलने से भी डर लग रहा है।'
 
उपला गांव की सरपंच मीराबाई सुधाकर ने बताया कि बंदर गांव में कई वर्षों से हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका आतंक काफी बढ़ गया है। गांव में करीब 300 बंदर हैं। उन्होंने कई घरों की छतें भी तोड़ दी हैं।'
 
वहीं वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें उपला गांव से बंदरों से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो, हम कार्रवाई करेंगे।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार

यदि परमाणु युद्द हुआ तब भी सुरक्षित होंगे ये 5 देश, जानिए नाम और कारण

अगला लेख