Publish Date: Fri, 14 Dec 2018 (17:30 IST)
Updated Date: Fri, 14 Dec 2018 (17:33 IST)
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मोबाइल की बैटरी फट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात क्षेत्र के ग्राम नेतावल निवासी 65 वर्षीय किशोरसिंह अपने कुर्ते की जेब में मोबाइल रखकर सोया हुआ था कि रात 2 बजे अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और उसमें से उठी आग उसके कपड़ों में लग गई। वृद्ध की चीखें सुनकर परिजनों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वृद्ध बुरी तरह जल चुका था।
जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसके परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। (वार्ता)