उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी से शिंदे गुट के MLA नाराज, क्या बोले भाजपा के किरीट सोमैया?

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (09:48 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर भाजपा नेता किरीट सोमैया की टिप्पणी से शिंदे गुट के विधायक खासे नाराज हैं। उन्होंने सोमैया को उद्धव पर संभलकर बोलने की सलाह दी है। भाजपा नेता ने भी इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ लोगों की भावनाएं व्यक्त कर रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि विधायक संजय गायकवाड़ और अब्दुल सत्तार ने ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। संजय गायकवाड़ ने तो यहां तक कह दिया कि भले ही हम उद्धव ठाकरे के साथ नही हैं, लेकिन अभी पार्टी हमारी एक है।
 
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना प्रमुख उद्ध‍व ठाकरे के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उन्हें निशाना बनाने और एमवीए की पूर्व सरकार को ‘माफिया राज’ बताने को लेकर कहा कि वह सिर्फ लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहे थे।
 
पत्रकारों के पूछने पर सोमैया ने कहा, 'मैं केवल इतना कह सकता हूं कि महाराष्ट्र में माफिया सरकार समाप्त हो गई है। यह महाराष्ट्र के कई लोगों की भावना थी और मैंने इसे केवल व्यक्त किया।'
 
उस समय शिवसेना के कई नेता सोमैया पर पलटवार करते थे, जिनमें से कई अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट का हिस्सा हैं। शिंदे ने भाजपा के साथ सरकार बनाई है और इस सरकार में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री हैं।
 
इनमें विधायक और शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर भी शामिल थे, जिन्होंने सोमैया की टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री

पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

अगला लेख
More