Hanuman Chalisa
✕

डॉक्टर-कंपाउंडर ने नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया हवस का शिकार, एक साल तक करते रहे दरिंदगी

Webdunia
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (15:05 IST)
महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक घिनौना कृत्‍य राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुआ, जहां अस्‍पताल में कार्यरत डॉक्टर, कंपाउंडर और एक अन्‍य व्‍यक्ति ने नर्स को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्‍कर्म किया।

खबरों के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर के चौहटन में स्थित निजी अस्‍पताल का संचालन करने वाले डॉक्टर, कंपाउंडर और एक अन्‍य व्‍यक्ति ने अस्‍पताल में ही कार्यरत महिला नर्स को ज्‍यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद कंपाउंडर ने महिला का वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ करीब एक साल तक दुष्‍कर्म करते रहे।

पीड़ित महिला नवंबर 2016 से निजी अस्पताल में काम कर रही थी और उसकी रात में ड्यूटी रहती थी। जब पीड़िता ने इसका विरोध शुरू किया तो उसे अस्पताल संचालक ने नौकरी से निकाल दिया। चौहटन पुलिस थाने में महिला का वीडियो बनाने और एक साल तक उसके साथ दुष्‍कर्म करने के आरोप में 3 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख