Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 (00:44 IST)
Updated Date: Fri, 26 Jul 2024 (00:47 IST)
Minor raped at gunpoint in Delhi : दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बंदूक दिखाकर 16 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। घटना सोमवार को उस समय हुई जब आरोपी पीड़िता के घर में जबरन घुस गया। घटना के वक्त लड़की के माता-पिता घर में नहीं थे।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब आरोपी पीड़िता के घर में जबरन घुस गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त लड़की के माता-पिता घर में नहीं थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को पास की एक इमारत में ले गया, जहां उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया और उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि नीचे गिरने से लड़की के पैरों में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की काउंसलिंग कर उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की युवती से दुष्कर्म के लिए सजा) व 109 (1) (हत्या का प्रयास) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें