मंत्री ने बढ़ाई मुश्किल, रमणसिंह को भीष्म बताकर भाजपा बनी कौरव सेना

Webdunia
शनिवार, 11 अगस्त 2018 (17:50 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री रमण सिंह ‘महाभारत’ के भीष्म पितामह की तरह हैं जिनके पास चुनाव में जीत या हार तय करने की शक्ति है। वहीं कांग्रेस ने इस पर चुटकी लेते हुए भाजपा को कौरव सेना का हिस्सा बताया।
 
चंद्राकर ने कहा कि डॉक्टर साहब (रमण सिंह) के पास ‘इच्छामृत्यु’ का वरदान है। महाभारत में कोई भी इतना सक्षम नहीं था कि वह भीष्म पितामह को हरा दे और वह अच्छी तरह से जानते थे कि उनकी मृत्यु कब और कैसे होगी। 
 
उन्होंने कहा, 'उनकी (भीष्म पितामह की) तरह सिर्फ डॉक्टर साहब जानते हैं कि हारेंगे या नहीं। वह अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके साथ छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों के प्रेम की ताकत है।'
 
चंद्राकर ने यह टिप्पणी ‘मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूर टिफिन वितरण योजना’ की शुरुआत के मौके पर की। इस योजना के तहत 10.83 लाख मजदूरों को निशुल्क टिफिन बॉक्स वितरित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा, 'उन्हें इच्छामृत्यु का वरदान क्यों मिला? क्यों उन्होंने राज्य की सेवा करने की प्रतिज्ञा ली है।'
 
इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने मंत्री का यह स्वीकार करने के लिए धन्यवाद किया कि भाजपा का संबंध महाभारत की ‘कौरव सेना’ से है, क्योंकि भीष्म पितामह ने कौरवों की ओर से पांडवो से युद्ध किया था।
 
विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, 'रमण सिंह की भीष्म पितामह से तुलना करके, उन्होंने कम से कम मान लिया है कि वे कौरव सेना का हिस्सा है। चंद्राकर ने खुद यह मान लिया है। क्या सही है और क्या गलत है यह स्थापित हो गया है।'
 
ऐसा माना जाता है कि करूक्षेत्र के युद्ध में दुर्योधन के नेतृत्व में कौरव अधर्म (गलत) का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जबकि युधिष्ठिर की अगुवाई में पांडव धर्म (सही) का प्रतिनिधत्व कर रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख