Publish Date: Mon, 08 Jul 2019 (08:46 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jul 2019 (08:50 IST)
मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की अंतर्कलह सामने आई है। उनके इस्तीफे पर संजय निरुपम ने तंज कसा है।
उनके इस्तीफा देने के बाद संजय ने उनकी 'नीयत' पर सवाल खड़े किए हैं। संजय ने रविवार शाम ट्वीट कर कहा कि 'इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।
इसी साल मार्च में उन्हें संजय निरुपम की जगह अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।