असम की मस्जिद बनी मिसाल, यहां बाइबल और वेद पढ़ते हैं लोग

Webdunia
सांकेतिक फोटो

क्‍या मस्जिद के अंदर भी बाइबल और वेद पढ़े जा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन जी हां, यह सच है। यहां बात हो रही है असम के काचर जिले में स्थित जामा मस्जिद की। जहां सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल देखने को मिलती है।


खबरों के मुताबिक, असम के काचर जिले में स्थित जामा मस्जिद के अंदर स्‍थानीय लोगों की मदद से वर्ष 2012 में लाइब्रेरी और पढ़ने का कमरा बनाया गया। इस मस्जिद के दूसरे फ्लोर पर एक दर्जन अलमारियां हैं। इसमें हिंदू, ईसाई और इस्‍लाम धर्म पर 300 किताबें हैं। ये सभी पुस्‍तकें बांग्‍ला भाषा में हैं। मस्जिद के अंदर पढ़ने के लिए कमरा और लाइब्रेरी बहुत दुर्लभ है, लेकिन यहां ये दोनों ही चीजें उपलब्‍ध हैं।

इस लाइब्रेरी के अंदर कुरान, इस्‍लाम धर्म पर आधारित अन्‍य पुस्‍तकों के अलावा ईसाई दर्शन, वेद, उपनिषद, रामकृष्‍ण परमहंस तथा विवेकानंद का जीवन परिचय और रविंद्रनाथ टैगोर तथा सरत चंद्र चट्टोपाध्‍याय के उपन्‍यास मौजूद हैं। इस लाइब्रेरी में हरेक आयु वर्ग और धर्म के लोग आते हैं।

मस्जिद के सचिव सबीर अहमद चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्‍य लोगों को अन्‍य धर्मों और दर्शन के बारे में शिक्षित करना है। वर्ष 1948 में इस मस्जिद के निर्माण के समय ही मैं इसके अंदर लाइब्रेरी बनाना चाहता था। उनका मानना है कि भारत एक प्राचीन देश है, लेकिन यहां के अलग-अलग धर्म के लोग एक-दूसरे के बारे में नहीं जानते हैं। हम इस बात से बेहद खुश होंगे कि लाइब्रेरी इस दिशा में थोड़ी भी भूमिका निभा सके। चौधरी सोनाई स्थित एमसीडी कॉलेज में अंग्रेजी के विभागाध्‍यक्ष हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख