dipawali
✕

weather update : महाराष्ट्र में मराठवाड़ा 2 दिनों से भारी बारिश, 13 इलाके जलमग्न

Webdunia
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (22:22 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश हुई और, जालना जिले की अंबाद तहसील में सबसे अधिक 113.75 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी के मुताबिक मराठवाड़ा क्षेत्र के 4 जिलों के कम से कम 10 हिस्सों में रविवार को 65 मिमी से अधिक बारिश हुई और क्षेत्र के 13 इलाकों में सोमवार को भी बारिश जारी रही।
 
राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मराठवाड़ा क्षेत्र के 13 इलाकों में सोमवार रात तक 24 घंटे की अवधि के दौरान 65 मिमी से अधिक बारिश हुई।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि अंबाद तहसील में सबसे अधिक 113.75 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद जालना में सुखापुरी सर्कल में 113.25 मिमी बारिश हुई।
 
औरंगाबाद जिले में जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई उनमें कन्नड़ (67 मिमी), चापानेर (67 मिमी), चिकलथन (74 मिमी), अंभाई (89.50 मिमी), बनोटी (107.25 मिमी) शामिल हैं।
 
जालना में, कुंभारजारी (65.50 मिमी), जालना ग्रामीण (65.25 मिमी), अंबाद (113.75 मिमी), सुखापुरी (113.25 मिमी) और घनसावंगी (89.50 मिमी) बारिश हुई।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीड जिले के मदलमोही (67.75 मिमी), पाचेगांव (68.50 मिमी) और चाकलांबा में (66.50 मिमी) बारिश हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख