sawan somwar

मराठा आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी, पथराव, गोलीबारी...

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (20:22 IST)
मुंबई। आरक्षण की मांग कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा के बुधवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सतारा, नासिक, नवी मुंबई और पालघर में बंद के दौरान कई जगह हिंसक वारदातें हुई और आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। हिंसा में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की भी खबर है।
 
मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई में बंद को अपराह्न पौने तीन बजे यह कहते हुए वापस ले लिया कि कार्यालय में काम करने वालों को घर वापसी में कोई दिक्कत नहीं हो। प्रदर्शनकारियों ने नवी मुंबई तथा सतारा जिले में पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके जिससे तीन जवान घायल हो गए।
 
क्रांति मोर्चा के नेता वीरेंद्र पवार ने कहा कि हम केवल यह साबित करना चाहते थे कि हम एकसाथ हैं और हमने इसे साबित भी कर दिया। हम प्रदर्शनों को हिंसक बनते हुए नहीं देखना चाहते और इसलिए हम आज के लिए मुंबई में अपना बंद वापस ले रहे हैं।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंदोलनकारियों की हरकतों से सतारा के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल को मामूली चोटें आई हैं तथा नवी मुंबई के कलंबोली में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि कलंबोली में एकत्र प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-गोवा और मुंबई-पुणे राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया।
 
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में दो पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
 
अधिकारी ने कहा कि वाशी, खारघर, कलंबोली और पलास्पे में प्रदर्शनों के कारण मुंबई से पुणे और गोवा जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि सतारा जिले में, पुलिस ने बॉम्बे रेस्टोरेंट चौक पर मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग अवरुद्ध करने और पुलिस पर पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया। आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
 
सतारा में नाराज प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। इस बीच, ठाणे और वाशी के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं दोपहर के समय एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं क्योंकि घनसोली स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। प्रदर्शनकारियों ने रायगढ़ जिले में पनवेल के पलास्पे के पास भी मुंबई-गोवा राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया था।

सरकार बातचीत को तैयार : दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले का  शांतिपूर्ण हल निकालने का आश्वासन दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

अगला लेख