माओवादियों ने किया 13 वर्षीय लड़की का यौन शोषण

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (19:18 IST)
जमशेदपुर। 13 वर्षीय एक लड़की ने आरोप लगाया है कि माओवादियों ने उसका यौन शोषण किया और इसमें माओवादी संगठन का एक एरिया कमांडर भी शामिल था। वह सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ के दौरान माओवादियों के चंगुल से निकलने में सफल रही।


पुलिस ने आज यह जानकारी दी। लड़की ने पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता को बताया कि उसका चाचा उसे नक्सली संगठन में ले गया जो खुद भी माओवादी था। उसने बताया कि वह माओवदी सदस्यों द्वारा की जाने वाली प्रताड़ना से तंग आ गई। उनमें से तीन-चार ने उसका यौन उत्पीड़न किया जिनमें एरिया कमांडर कंडुलाना भी शामिल था।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ के दौरान माओवादियों के चंगुल से निकलने में सफल रही। वहां से निकलने के बाद उसने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस अधीक्षक ने लड़की को मदद के रूप में 10 हजार रुपए का चेक सौंपा है। उपमंडल पुलिस अधिकारी (चक्रधरपुर) सकलदेव राम ने कहा कि लड़की अपने पैतृक गांव वापस नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसे बाल कल्याण विभाग की देखरेख में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उसे जल्द ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कंडुलाना के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं तथा पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

पराली ने घोला इंदौर की हवा में जहर, घरों तक आया काला कचरा, IIT Indore ने किया था अलर्ट, क्‍यों नहीं हो रही कार्रवाई?

पिछड़ी जातियों को लेकर आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया यह वादा

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

LIVE: हनुमान जयंती पर मंदिरों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

ट्रंप ने कराई वार्षिक शारीरिक जांच, स्वास्थ्य को बताया अच्छा

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई संशोधन नहीं, जानें ताजा कीमतें

किश्तवाड़ में जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत 3 आतंकी ढेर, अखनूर में सेना का JCO शहीद

Weather Update: भीषण गर्मी से मिली राहत, दिल्ली से राजस्थान तक तेज हवाओं ने दिखाया असर

अगला लेख
More