Maratha Reservation : मनोज जरांगे का विरोध मार्च शुरू, बोले आखिरी सांस तक लड़ेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (16:56 IST)
Manoj Jarange's protest march begins regarding reservation : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को हजारों लोगों के साथ महाराष्ट्र के जालना जिले से मुंबई तक विरोध मार्च शुरू किया। उन्होंने मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध मार्च निकाला है। जरांगे ने इस दौरान अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
 
जरांगे ने मार्च शुरू करने से पहले कहा कि सरकार की उसके 'क्रूर और असंवेदनशील' रवैए और मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करने में विफल रहने के लिए आलोचना की। उन्होंने इस दौरान अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। जरांगे के पैतृक गांव अंतरवाली सराटी से पूर्वाह्न करीब 11 बजे विरोध मार्च शुरू हुआ।
 
उन्होंने कहा, मराठा समुदाय ने आरक्षण देने के लिए सरकार को सात महीने का समय दिया था, लेकिन इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। जरांगे ने भावुक होकर कहा, मैं अपनी आखिरी सांस तक विरोध जारी रखूंगा। जब तक आरक्षण की मांग पूरी नहीं हो जाती, मैं पीछे नहीं हटूंगा।
 
उन्होंने मराठा समुदाय के युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामलों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए राज्य सरकार और मंत्रियों की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया, मराठा युवा आरक्षण के मुद्दे पर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सरकार इतनी असंवेदनशील और क्रूर कैसे हो सकती है और सिर्फ मराठा युवाओं को आत्महत्या करते हुए देख सकती है?
ALSO READ: मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक, मनोज जरांगे से क्या बोली शिंदे सरकार?
उन्होंने एक घटना के बारे में भी बताया, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठन के रहने वाले मराठा समुदाय के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनके इकलौते बेटे ने आरक्षण के लिए अपनी जान दे दी। जरांगे ने कहा कि वह समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे कि मुंबई जाने के रास्ते में उपवास शुरू करना है या फिर मुंबई पहुंचने के बाद। जरांगे के नेतृत्व में विरोध मार्च के 25 जनवरी को मुंबई पहुंचने की संभावना है।
ALSO READ: मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर मनोज जरांगे ने दी सरकार को यह चेतावनी...
अंतरवाली सराटी गांव और मुंबई के बीच की दूरी 400 किलोमीटर से अधिक है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मराठा समुदाय के हजारों सदस्य जरांगे के साथ हैं। प्रदर्शनकारी हर रोज कुछ घंटे पैदल चलेंगे और वाहनों का भी इस्तेमाल करेंगे। जरांगे 26 जनवरी से आरक्षण मुद्दे पर अपनी भूख हड़ताल शुरू करने वाले हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More