9 दिन के अनशन के बाद कैसा है मनोज जरांगे का स्वास्थ्‍य

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (14:54 IST)
Maratha Reservation :  छत्रपति संभाजीनगर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अपना अनिश्चितकालीन अनशन 9 दिन बाद गुरुवार को खत्म करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के गुर्दे और जिगर में सूजन है और उन्हें स्वस्थ होने में समय लगेगा।
 
करीब 40 वर्षीय जरांगे का वर्तमान में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के उल्कानगरी इलाके में एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।
 
अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि मनोज जरांगे के शरीर में पानी की कमी हो गई है। उनके गुर्दे और जिगर में सूजन है। उनके शरीर में यूरिया और क्रिटिनिन का स्तर अत्यधिक है। उन्हें स्वस्थ होने में समय लगेगा।
 
सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा में मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जरांगे 25 अक्टूबर से जालना जिले में अंतरवाली सराटी गांव में आंदोलन कर रहे थे। महाराष्ट्र के 4 मंत्रियों की अपील पर उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया।
 
चिकित्सक ने कहा कि अस्पताल के एक निजी कक्ष में ICU जैसी व्यवस्था की गई है, जहां जरांगे का उपचार हो रहा है।
 
जरांगे ने सरकार से 24 दिसंबर तक मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना अनशन खत्म कर लिया है लेकिन मराठा आरक्षण आंदोलन जारी है। क्रमिक अनशन भी जारी रहेगा। आरक्षण मिलने तक वे अपने घर नहीं जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

मॉक ड्रिल के लिए दिल्ली तैयार, कैेसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास के पास कर रहे थे प्रदर्शन

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितता के बादल, कैसी है तैयारियां?

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

US के ऐलान से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन, भारत की मदद के लिए तैयार अमेरिका

अगला लेख
More