पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी ब्रेन हैमरेज के बाद अब भी बेहोशी की हालत में

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (14:54 IST)
Manohar Joshi: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी (Manohar Joshi) ब्रेन हैमरेज (brain haemorrhage) होने के बाद से अब भी बेहोशी की हालत में हैं। जोशी का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उनके बेटे उन्मेश जोशी (Unmesh Joshi) ने बुधवार के यह जानकारी दी।
 
शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (85) को 'अर्द्ध बेहोशी की हालत' में पीडी हिंदुजा अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने मंगलवार को बताया कि जोशी को ब्रेन ट्यूमर की वजह से जटिलताएं पैदा हुईं। वे फिलहाल सघन देखभाल इकाई में हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें जटिल देखभाल की जरूरत है।
 
जोशी के बेटे ने कहा कि उनके पिता बेहोश हैं और इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें इंतजार करने को कहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जोशी की सेहत की जानकारी ली थी।
 
गौरतलब है कि मार्च 1995 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन के सत्ता में आने के बाद जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने वाले वे शिवसेना के पहले नेता हैं। वे 1966 में शिवसेना के गठन के वक्त से इस पार्टी से जुड़े रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम अटैक में PAK की साजिश का बड़ा खुलासा, आतंकियों को दी गई थी मिलिट्री ट्रेनिंग

Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भाव फिर गिरे, 60 डॉलर से नीचे पहुंचा, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

राहुल गांधी भारतीय हैं या ब्रिटिश? हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का आज जवाब

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

अगला लेख