Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 17 May 2025
webdunia

मनीष सिसोदिया ने बताया, क्या है ऑपरेशन लोटस से MLA की गिरफ्तारी का कनेक्शन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें manish sisodiya
, शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (10:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा, आप के नेताओं को तोड़ने के लिए ‘आपरेशन लोटस’ को जारी रखे हुए है।
 
ओखला से ‘आप’ के विधायक खान को एसीबी ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई भर्तियों में कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया। अमानतुल्ला दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी है।
 
सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, पर कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इन्होंने मेरे घर पर रेड डाली। कुछ नहीं मिला। फिर कैलाश गहलोत के खिलाफ एक फर्जी जांच शुरू की, और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है। आप के हरेक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है।'
 
इससे पहले ‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को पदच्युत करने के लिए उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है और उन्हें 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने विधानसभा में विश्वासमत भी पेश किया था ताकि साबित कर सके कि ‘आप’ के विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में असफल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 5747 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़ी, 29 की मौत