Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पशु-पक्षियों को लेकर बहुत ही संवेदनशील रहने वाले एक शख्स की चील को बचाने के प्रयास में मौत हो गई, जबकि उसके ड्राइवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
खबरों के अनुसार, मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर पशु-पक्षियों को लेकर संवेदनशील रहने वाले शख्स की कार से एक चील घायल हो गई थी। इसी बीच उन्होंने चील को बचाने के लिए अपने ड्राइवर से कार रुकवाई और वे दोनों कार से नीचे उतरे ही थे कि तभी दूसरी लेन में आ रही एक टैक्सी ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि खबरों के अनुसार घटना पुरानी बताई जा रही है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।