ममता ने लगाया 'कुछ लोगों' पर नफरत की राजनीति करने का आरोप

Webdunia
शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (12:15 IST)
  • ममता ने का नफरत की राजनीति का आरोप
  • कहा कि देश को बांटने नहीं दूंगी
  • भाजपा को परास्त करने की अपील की
Mamta Banerjee। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने शनिवार को दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि वे अपनी जान देने के लिए तैयार हैं लेकिन देश को बांटने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी।
 
बनर्जी ने शहर के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्रित लोगों से बात करते हुए उनसे एकजुट होने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं, मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी।
 
भाजपा पर देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू होने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि मैं (अपने राजनीतिक विरोधियों के) धनबल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकने दूंगी। तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीतिक उद्देश्य के साथ उनकी पार्टी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाती है।
 
ममता ने कहा कि 1 साल में यह तय करने के लिए चुनाव होंगे कि हमारे देश में कौन सत्ता में आएगा? हमसे वादा करिए कि हम एकजुट होंगे और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सभी अगले चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें। अगर हम लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहे तो सबकुछ खत्म हो जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

एक ही रात में पाकिस्‍तान की हालत खस्‍ता, मांगने लगा पैसों की भीख, वित्त मंत्रालय ने मांगा लोन

India Pakistan war : पाकिस्तानी सैनिकों ने LoC के निकट की गोलाबारी, महिला की मौत

भारत की पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, बाढ़ से तबाह होगा आतंकियों का मददगार

इंदौर अब देश का पहला भिखारी मुक्त शहर, कभी इस शहर में थे 5 हजार से ज्‍यादा भिखारी

India Pakistan war : पंजाब के कई जिलों में Blackout, दहशत में गुजरी रात

अगला लेख
More