बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की अगले महीने होनी थी शादी

Webdunia
रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (15:29 IST)
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करते समय हुए विस्फोट में मारे गए मेजर चित्रेश बिष्ट अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले थे। नौशेरा सेक्टर में शनिवार को बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिलने के बाद गठित बम निरोधक दस्ते का नेतृत्व बिष्ट ही कर रहे थे।
 
दस्ते ने एक बारूदी सुरंग को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया लेकिन जब दूसरी सुरंग को निष्क्रिय किया जा रहा था तो उसमें विस्फोट हो गया जिसमें बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनका निधन हो गया। शनिवार रात मेजर बिष्ट के शहीद होने की खबर फैलते ही उनके रिश्तेदार और जान-पहचान वाले उनके माता-पिता के प्रति संवेदना व्यक्त करने नेहरू कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंच गए।
 
परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बिष्ट की शादी तय हो गई थी और वे 28 फरवरी को घर लौटने वाले थे। वे 7 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। मेजर बिष्ट के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और मां गृहिणी हैं। उनका परिवार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का रहने वाला था।
 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मैं मेजर बिष्ट द्वारा देश की सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं और शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट और पार्टी विधायक विनोद चमोली और उमेश शर्मा काऊ भी मेजर के घर पहुंचे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More